बागपत सांसद ओर पूर्व विधायक ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा: सिंचाई विभाग मेरठ द्वारा राइट सलावा कावड़ मार्ग का क्षतिग्रस्त मार्ग चौड़ीकरण व नवीनीकरण का कार्य नावले की कोठी से पुरामहादेव तक 10 करोड़ की लागत किया जाएगा। जिसके लिए शासन से धनराशि भी अवमुक्त होने के बाद लोकसभा बागपत सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान ओर पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने फीता काट कर नारियल फोड़ शनिवार को सयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
बागपत सांसद डाक्टर राजकुमार सांगवान ने कहा कि अब मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर है। इसे बढ़ाकर चार मीटर किया जाएगा। इस मार्ग के नव निर्माण से जहां कावड़ के समय कांवड़ियों को सुलभ मार्ग पर यात्रा करने का मौका मिलेगा। वही किसानो को भी अपने खेतों में आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी। ओर एक दूसरे गांवों के आवागमन में आसानी होगी। अब की बार यह मार्ग उच्च गुणवत्ता से बनाया जाएगा। जिसकी पांच साल की गारंटी भी ठेकेदार की होगी। यदि कही सड़क टूटती है तो ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी। वह पुन सड़क की मरम्मत करेगा।
मीरपुर लाहौरगढ़-राजवाहे की पटरी पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम किया। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने क्षतिग्रस्त कावड़ सेवा मार्ग का निर्माण कार्य कराया था। लेकिन यह पुनः क्षतिग्रस्त हो गया। अब 10 करोड रुपए के लागत से कांवड पटरी का पुन निर्माण होने पर तीन जिलों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर स्वामी गोरवानंद, भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज चौहान, रवि भारत चिकारा, नरेंद्र त्यागी, सोनू मीरपुर, सुधीर प्रधान कालन्द, राजकुमार सिद्धार्थ,ओमकार भदौड़ा, प्रमोद ठेकेदार, सुबोध भदौडा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
रोहता। वही कुछ गांवों के किसानों ने मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर पर बनाने की मांग करते हुए कार्य का विरोध किया और नारेबाजी की।
चेतावनी दी कि यदि चौड़ाई पांच मीटर मार्ग का पुनर्निर्माण नहीं किया जाता तो वह अपने गांवों की सीमा में सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि किसानो ने रजबहे की पटरिया काटकर खेतों में मिला रखी है जब कोई दूसरा वाहन सामने से आ जाता है तो उसको बचाना मुश्किल हो जाता है। ये एक बड़ी समस्या है। इसे दूर किया जाए।
सांसद ने कहा कि इस मार्ग की चौड़ाई अब तीन मीटर थी। उसे एक मीटर ओर बढ़वाकर चार मीटर में बनाया जा रहा है। किसानो से भी मिलकर चौकीकरण के लिए मिट्टी डालने की गुहार लगाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment