Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 7, 2026

रोहटा रोड पर एमडीए का बुलडोजर, अवैध कॉलोनी ध्वस्त


नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा। रोहटा रोड पर जैनपुर-दिलावरा व अनावली के जंगलों में कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए बुलडोजर चला दिया। एमडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माणों को तहस-नहस कर दिया गया।

बताया गया है कि कुछ कॉलोनाइजर लंबे समय से बिना नक्शा पास कराए और बिना किसी अनुमति के खेतों की जमीन पर प्लॉट काटकर कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर एमडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों से अवैध रूप से बनाई गई सड़कों, बाउंड्री व अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। एमडीए की इस अचानक हुई कार्रवाई से भू-माफिया व बिल्डरों में खलबली मच गई। कई कॉलोनाइजर मौके से फरार हो गए। वहीं आसपास के क्षेत्रों में भी अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों का कहना है कि बिना स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। एमडीए की टीम ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here