Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 7, 2026

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत


अज्ञात वाहन से हुआ हादसा, दूसरे दिन हुई युवक की शिनाख्त 

नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा। मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही शव को मोर्चरी भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अनुज (23) पुत्र अनिल कुमार निवासी गांव पूठखास अपनी बाइक से अमानुल्लापुर के लिए जा रहा था। इसी दौरान जब वह मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर जैन भट्टे के निकट पहुंचा। तो पीछे से तेज रफ्तार से आये अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने युवक के पास मिले सामान के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया। 

इसके बाद शनिवार को युवक की पहचान गांव पूठखास निवासी अनुज पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई। मृतक युवक की हादसे में हुई मौत की सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया ।थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here