Breaking

Your Ads Here

Monday, February 9, 2026

महिला सिपाही न्यायालय में पेश, बयान के बाद माता-पिता के सुपुर्द, पुलिस अभिरक्षा में की गई बरामदगी, कोर्ट में दर्ज हुआ बयान


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। शादी से एक दिन पहले अपहरण के मामले में बरामद की गई महिला सिपाही को सोमवार को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के समक्ष महिला सिपाही के बयान दर्ज कराए गए। बयान के दौरान महिला सिपाही ने स्वयं को बालिग बताते हुए अपनी बात रखी। 

न्यायालय की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद महिला सिपाही को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। महिला सिपाही की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया गया कि महिला सिपाही को रविवार देर रात पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद मेडिकल परीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सोमवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि महिला सिपाही के बयान न्यायालय में दर्ज कराए गए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद महिला सिपाही को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here