Breaking

Your Ads Here

Monday, February 9, 2026

श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। बहसूमा कस्बे में स्थित श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में छात्राओं ने धार्मिक गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में में कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।उसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने कहा कि जब बच्चे पढ़कर स्कूल से विदा होते हैं तो उन्हें बहुत दुख होता है उन्होंने छात्राओं से आगे पढ़कर देश की सेवा करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि बच्चे दूसरे स्कूल में जब जाते हैं तो उन्हें पुराने स्कूलों की याद आ जाती है उनको शुभकामनाएं देते हुए अच्छी पढ़ाई करने का आह्वान किया गया। 

इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह, प्रधानाचार्या भावना चौधरी, रिता मित्तल पूजा, पूजा मित्तल, कुमारी स्नेहा, कुमारी वैशाली, कुमारी मानसी, सीमा, अमित कुमार, परविंदर लांबा, अर्जुन देशवाल आदि अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here