Breaking

Your Ads Here

Monday, February 9, 2026

"विधिक सेवा एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन"


सपना सीपी साहू 
नित्य संदेश, इंदौर। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय किला भवन में विधिक सेवा जिला कोर्ट एवं क्राइम ब्रांच इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में विधिक सेवा जागरुकता एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, 

जिसके अंतर्गत क्राइम ब्रांच के  शिवम ठक्कर द्वारा छात्राओं को वर्तमान समय में हो रहे अपराध एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से होने वाले अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई एवं विधिक सेवा जिला कोर्ट से संगीता शाक्य द्वारा विधिक के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया एवं महिला एवं बाल विकास से श्री महेंद्र पाठक द्वारा छात्रों को बाल विवाह एवं महिला उत्पीड़न से बचने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रो. निशा जैन प्रो. रेनू उपाध्याय , प्रो.पूजा जैन प्रो.शीतल झा एवं छात्राएं उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here