Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 10, 2026

बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में खेलोत्सव की श्रृंखला में एन . आर. सी. हॉल में इंडोर गेम्स के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप की अध्यक्षता में किया गया l बैडमिंटन प्रतियोगिता और कैरम प्रतियोगिता में 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया l बैडमिंटन प्रतियोगिता में सृष्टि बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर विनर एवं शिखा बी . ए. द्वितीय सेमेस्टर रनर अप रही। कैरम प्रतियोगिता के अंतर्गत रिमझिम तिवारी बी. कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम संयोजिका प्रोफेसर विनीता गुप्ता, स्पोर्ट्स क्लब कोऑर्डिनेटर सिद्धी गुप्ता, सदस्य गरिमा, प्रीति एवं स्पोर्ट्स कोच सेजल चौधरी ने किया तथा इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में रूचि गुप्ता एवं सीमा सैनी, जानवी चौधरी इत्यादि प्रवक्ताएं एवं छात्राएं उपस्थित रही। प्रतिभागी छात्राओं को 13 फरवरी 2026 को खेलोत्सव कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here