Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 21, 2026

आईएमए बनारस द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल रैली का सफल आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 
वाराणसी। आई एम ए शाखा बनारस द्वारा एक प्रेरणादायी स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आईएमए हॉल से प्रारंभ होकर सिगरा होते हुए पुनः आईएमए हॉल पर सम्पन्न हुई। रैली का उद्देश्य समाज में फिटनेस, निवारक स्वास्थ्य एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस कार्यक्रम का कुशल संचालन आईएमए बनारस के पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, उपाध्यक्ष डॉ. शालिनी टंडन, मानद सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, वित्त सचिव डॉ. शैलेन्द्र सिंह, सामाजिक सचिव डॉ. विजय गुप्ता, समन्वयक डॉ. संजय पटेल एवं डॉ. सुनील शर्मा के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रहा। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए किए गए आत्मीय स्वागत हेतु आयोजकों की सराहना की गई।

इस साइकिल रैली में अनेक चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रमुख रूप से डॉ. रॉबिन दुबे, डॉ. नीलिका अम्बेश, डॉ. बी. एल. गुप्ता, डॉ. पी. के. सिंह, डॉ. एस. एन. राय*, डॉ. देवेश पांडे सहित कई चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी ने रैली को ऊर्जावान बनाया। विशेष रूप से डॉ. रॉबिन दुबे एवं डॉ. नीलिका अम्बेश का साइकिलिंग के प्रति जुनून सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। कार्यक्रम में डॉ. विशाल सिंह यादव के विशेष स्नेह एवं डॉ. संजय गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बनाया।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अनिल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वे पिछले सात वर्षों से देशभर में स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा कर रहे हैं। उनकी सर्वाधिक चर्चित एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी यात्रा नवंबर 2022 में श्रीनगर से कन्याकुमारी तक की रही। इसके अतिरिक्त वे मेरठ से कोलकाता, मुंबई, शिमला, प्रयागराज, जयपुर, पौड़ी, अयोध्या, ब्रजभूमि सहित अनेक स्थानों तक स्वास्थ्य संदेश के साथ साइकिल यात्राएँ कर चुके हैं।

प्रो. (डॉ.) अनिल नौसरान ने अपने संदेश में कहा—
“साइकिलिंग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की कुंजी है। यदि हम ‘मेडिकल कुंडली’ की अवधारणा को अपनाएँ, तो आने वाली पीढ़ी को अनेक जीवनशैली रोगों से बचाया जा सकता है।” उन्होंने सभी से “Keep Cycling, Stay Healthy – Fit India”* के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।

यह भी उल्लेखनीय है कि प्रो. (डॉ.) अनिल नौसरान वाराणसी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला एवं सम्मेलन में सहभागिता हेतु आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने प्रिय जूनियर प्रो. (डॉ.) अच्युत्य पांडे, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मनोरोग विभाग, आईएमएस बीएचयू, तथा डॉ. संदीप नौटियाल, वरिष्ठ परामर्शदाता पैथोलॉजिस्ट, एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी से आत्मीय भेंट की। यह मुलाकात स्नेह, सम्मान एवं अकादमिक संवाद से परिपूर्ण रही।

वर्तमान में प्रो. (डॉ.) अनिल नौसरान राजकीय मेडिकल कॉलेज बिजनौर में पैथोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here