Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 17, 2026

जन-सुनवाई मे अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान कराया


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रबन्ध निदेशक महोदय रवीश गुप्ता के निर्देशन मे डिस्काम मुख्यालय ऊर्जा भवन में सम्भव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई का सफल आयोजन किया गया। जन सुनवाई में आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त) द्वारा मेरठ, बुलन्दशहर, हापुड, मुरादाबाद आदि जनपदों से आए उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। 

इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली बिल, मीटर रीडिंग, नये संयोजन और विद्युत आपूर्ति सें जुडी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन प्रकरणों में तत्काल समाधान संभव था उनका निपटारा तुरन्त किया गया तथा शेष मामलों में संबंधित अनुभाग को, आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ता संवाद को और सुदृढ बनाना है जिससे की बिजली संबंधी किसी भी शिकायत का त्वरित, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार को, संभव कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेंवाए उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर विभाग के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे, मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, पीके सिंह,  अशोक सुन्दरम, सगीर अहमद,  गुलाब सिंह, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह। इसके अतिरिक्त अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, अरशद अधीक्षण अभियन्ता, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला, महेश कुमार, नवी सिंह, संजीव कुमार गुप्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ताओं ने भी जन-सुनवाई में सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here