Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 10, 2026

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सुगबुगाहट तेज, पैनल तैयार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कचहरी स्थित नानक चन्द सभागार में ब्राहमण, त्यागी, जाट, वैश्य तथा एससी समुदाय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति में मेरठ बार एसोसियेशन के अधिवक्तागण की एक अति महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें वर्ष-2026-27 के वार्षिक चुनाव के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

अधिवक्तागण की सहमति से एक संयुक्त पैनल गठित किया गया, अध्यक्ष पद पर विजय त्यागी एडवोकेट तथा महामंत्री सचिन कुमार नरेश एडवोकेट का नाम तय हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज जैन एडवोकेट, उपाध्यक्ष के दो पदों हेतु क्षितिज भारद्धाज एडवोकेट एवं विनोद कुमार गौतम एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष के पद हेतु शिवम गुप्ता एडवोकेट व संयुक्त सचिव प्रशासन के पद हेतु ध्रुव झा एडवोकेट तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद हेतु उमेश पूनिया एडवोकेट तथा संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद हेतु अरूण कुमार एडवोकेट तथा वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी हेतु भी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा राजेन्द्र सिंह बालियान एडवोकेट द्वारा की गयी। अधिवक्तागण द्वारा एक मत होकर सम्पूर्ण पैनल को चुनाव लड़ाकर विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here