मनमोहन भल्ला
नित्य संदेश, मेरठ। लालकुर्ती स्थित श्री हर श्री नाथ मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय उत्सव में प्रथम दिवस रामायण का पाठ आरंभ किया गया और दूसरे दिन गुरु महाराज के मेहंदी सगन की रस्म भक्तों द्वारा ढोल बाजे के साथ मनाई गई।
मंगलवार को प्रातः हवन के साथ समारोह प्रारंभ हुआ और उसके उपरांत कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, बरेली व हापुड़ से आई भजन मंडलियों द्वारा सुमधुर कीर्तन किया गया। हर श्री नाथ के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा। तदुपरांत भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड विपिन सोढ़ी, अजय गुप्ता, अंकित सिंघल, गौरव हुरिया, कवि मनमोहन भल्ला, दीपक शर्मा सम्मलित रहे। रात्रि में माता की चौकी के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यकम में सुनील अरोरा टोनी, जगदीश सपरा, रमन अरोरा, संजय अरोरा, राधेश्याम, संजय बत्रा, वीना अरोरा, पूनम, रिम्पी आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment