नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ, सुभारती विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय (FET) ने एनआईटी जालंधर तथा ग्रेटर नोएडा की एवियोशियन टेक्नोलॉजी के सहयोग से 2 से 6 फरवरी 2026 तक ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप का सफल आयोजन किया।
इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों को ड्रोन तकनीक के मूलभूत सिद्धांतों तथा व्यावहारिक उपयोग की जानकारी प्रदान की गई। बूटकैंप में डॉ. गुरजोत कौर और प्रेम कुमार रावत ने ड्रोन के एरोडायनामिक्स तथा प्रमुख अवधारणाओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। एवियोशियन टेक्नोलॉजी के दीपांशु भारद्वाज ने ड्रोन असेंबली और उड़ान तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के व्यावहारिक सत्रों में छात्रों ने स्वयं ड्रोन असेंबल और उड़ाकर तकनीकी कौशल को लागू किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और रुचि में वृद्धि हुई।
बूटकैंप का समन्वय डॉ. निखिल राठी ने किया और डॉ. विश्वास मिश्रा ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की। कार्यक्रम के समापन पर संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) मनोज कपिल ने कहा, “यह बूटकैंप उभरती तकनीकों में छात्रों को कुशल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
.jpg)
No comments:
Post a Comment