Breaking

Your Ads Here

Friday, February 20, 2026

सात दिवसीय विशेष शिविर में सड़क सुरक्षा थीम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सड़क सुरक्षा थीम के अंतर्गत कार्यक्रम कराए गए। सर्वप्रथम स्वयंसेविकाओं स्नेहा,तनु, शगुन,लक्ष्मी, लाएबा आदि के द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई की गई।
इसके पश्चात माही, लाएबा, सोफिया के द्वारा सभी को दैनिक प्रार्थना, लक्ष्य गीत आदि कराया गया।

शिविर के प्रथम सत्र में श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पवार उपस्थित थे। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में प्रत्येक परिस्थिति का सामना सकारात्मक के साथ करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सपना देखा और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करो तो जीवन में जरुर सफल होंगे। छात्राएं उनकी बातों से बहुत प्रेरित हुई। इसके अतिरिक्त प्रबंध समिति से किशन कुमार अग्रवाल ने भी स्वयंसेविकाओं को अपने जीवन के संघर्षों के माध्यम से प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूजा राय ने बताया कि सड़क सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना और अंततः सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों को कम करना है। स्कूलों, कॉलेजों और ग्राहकों के बीच सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करना और उसे बढ़ावा देना। स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए पोस्टर एवं रंगोली बनाई।

शिविर के अंतिम सत्र में संभागीय परिवहन विभाग से प्रशिक्षक सड़क सुरक्षा अमित तिवारी एवं ट्रैफिक पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल बंटी एवं कांस्टेबल अंजलि उपस्थित थी। उन्होंने छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जैसे, ट्रैफिक लाइट का पालन करें, चौराहों पर धीमे चलें, सीट बेल्ट पहनें, गति सीमा का ध्यान रखें इत्यादि। इसके अतिरिक्त सड़क पर चलते हुए आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार सामना करें इसके लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी स्वयंसेविकाओं के साथ साझा किये।‌ उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए। सड़क पर सावधानी बरतने से हम न केवल अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि दूसरों के जीवन को भी बचा सकते हैं। साथ ही उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

शिविर में माही, तनु, सोफिया, स्नेहा, वर्णिका, वंशिका, सिमरन सहित 50 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय के द्वारा किया गया। सफल आयोजन में संजीव माहेश्वरी तथा सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here