नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय सेवा योजना ,द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में चतुर्थ एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि NSS राष्ट्रीय सेवा का सशक्त माध्यम है, सभी स्वयं सेविकाओं को इस कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। NSS प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने छात्राओं को कैंप की संक्षिप्त रूपरेखा से अवगत कराया। छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। उक्त अवसर पर शिक्षा विभाग से डॉक्टर मंजू रानी ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर छात्राओं को बताया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है ।
राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई एवं क्रांति रेंजर्स टीम की छात्राओं ने तत्पश्चात साईंपुरम में स्थित आपका अपना घर वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धो की सेवा की तथा फल एवं खाद्य सामग्री की पोटली बनाकर आश्रम में दान किया। आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ छात्राओं ने संवाद किया तथा उनके जीवन शैली को जाना। छात्राओं को वृद्ध आश्रम का भ्रमण रेंजर्स प्रभारी प्रोफेसर अनुजा गर्ग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉक्टर शरद कुमार,डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर रूबी डॉ नेहा, डॉ गौरी ,डॉ डेजी वर्मा ,डॉक्टर शालिनी वर्मा डॉ आशीष पाठक आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

No comments:
Post a Comment