Breaking

Your Ads Here

Friday, February 20, 2026

शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी) में ‘हेलो वर्ल्ड’ परिचय एवं संवाद सत्र का सफल आयोजन




नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ: शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी) में कम्प्यूटर क्लब द्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय परिचय एवं संवाद सत्र ‘हेलो वर्ल्ड’ का सफल शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को क्लब की गतिविधियों से जोड़ना और विश्वविद्यालय की तकनीकी संस्कृति को सशक्त बनाना रहा।

पहले दिन 200 से अधिक विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को ऊर्जावान बना दिया। सत्र में विद्यार्थियों को कार्यशालाओं, तकनीकी प्रतियोगिताओं, प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण और नवाचार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. दिव्या प्रकाश ने ऐसे संवादात्मक आयोजनों को व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कम्प्यूटर क्लब के फैकल्टी इंचार्ज श्री राजेश पांडे ने क्लब की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण रही संवादात्मक क्विज़ प्रतियोगिता, जिसने विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा और तकनीकी जिज्ञासा को बढ़ावा दिया।
यह आयोजन कम्प्यूटर क्लब की नवगठित कोर टीम — आशा, करण, ईशा, हर्ष, राहुल, चिन्मय एवं अंशिका — का पहला सफल प्रयास रहा, जिसने आगामी योजनाओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया। ‘हेलो वर्ल्ड’ ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को तकनीकी संभावनाओं की पहचान कर नवाचार की संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, और विश्वविद्यालय के तकनीकी वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here