Breaking

Your Ads Here

Friday, February 27, 2026

जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से रोमांचक जीत


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इस रोमांचक मैच में जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।

आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें आयुष यादव ने 42, भाविक ने 40, कबीर जैन ने भी 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरव ने तीन, कार्तिक ने तीन, सार्थक ने भी तीन विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से आरव और श्रेयांश ने 40-40 रन की पारी खेली। रितिक और रियाज ने 38-38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, आयुष ने दो, आरोहन ने दो और प्रत्यश ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को भी सब जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here