Breaking

Your Ads Here

Friday, February 27, 2026

एमआईईटी में वार्षिक उत्सव कोलाहल 2026 में रॉकिंग परफॉर्मेंस


-बैटल ऑफ बैंड की धुन से सांस्कृतिक संध्या सुरमई बनी

-संगीत,डांस एवं फैशन शो से हुआ कोलाहल 2026 का आग़ाज़

अखिल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। एमआईईटी में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव "कोलाहल 2026" का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, कैंपस निदेशक प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. संजीव सिंह,डॉ मधुबाला शर्मा,डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी तोमर,मीडिया हेड अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

इसके उपरांत, सभी अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर कोलाहल 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। कोलाहल की शुरुआत सरस्वती वंदना, गणेश पूजा और विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुई। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं का जादू चलाया । कवि शंभू शिखर, डॉ पीके आजाद, खुशबू शर्मा, प्रवीण शुक्ल ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी । सभी ने अपनी कविताओं से छात्रों को विभिन्न मुद्दों पर तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

कोलाहल में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड और हॉलीवुड के नए पुराने गीत म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ गाए और सभी गायकों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस की धमाकेदार प्रस्तुति में छात्रों को तालियां बजाने पर मजबूर किया।

शाम में कार्यक्रम बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता रही । जिसमें विभिन्न कॉलेजों से 6 टीमों ने भाग लिया । सभी ने अपने-अपने बैंड बजाकर सुरों की महफिल का जादू बिखेरा बैंड की धुन पर घंटों छात्र-छात्राएं झूमते रहे । एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गीतों को बैंड ने प्रस्तुत किया। सुरमयी धुनों से एमआईईटी के कोलाहल की सांस्कृतिक संध्या का माहौल रूहानी बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम को फैशन शो रहा। फैशन शो में रजवाड़ा, वेस्टर्न, अरेबियन और पारंपरिक परिधानों की थीम पर आधारित प्रस्तुतियां हुई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने रैम्प वाक में विभिन्न प्रकार के परिधान पहनकर सभी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । मौजूद युवाओं ने भी तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। अंत में डीजे नाइट में छात्र गानों पर जमकर डांस किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here