Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 22, 2026

“करके सीखो” जैसी पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक


तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल मेरठ में “करके सीखो” के तहत पॉटरी गतिविधि आयोजित की गई ।जिसमें मेक इन इंडिया पहल से प्रेरित रचनात्मक गतिविधि के अंतर्गत पॉटरी (मिट्टी कला) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। 

यह कार्यक्रम Make in India अभियान की भावना से प्रेरित था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और भारतीय पारंपरिक कला के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यालय के निदेशक श्री सचिन शर्मा एवं प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का संचालन प्रसिद्ध मिट्टी कलाकार हरि किशन जी के द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को चाक पर बर्तन बनाने की विधि, मिट्टी को आकार देने की तकनीक तथा पारंपरिक हस्तशिल्प की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मिट्टी से विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी वस्तुएँ जैसे दीये, गमले और कलात्मक प्रतिमाएँ बनाईं। इस गतिविधि से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिली। निदेशक सचिन शर्मा जी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि “करके सीखो” जैसी पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रिचा शर्मा, रितु खट्टर, कोमल वत्स, गुंजन गर्ग, प्राची गुप्ता, सजल शर्मा, आरती, हूमेरा,ज्योति, सोनिया ,विशाखा आदि का सहयोग रहा ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here