Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 26, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई के सप्त दिवसीय कैंप का छठा दिवस



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूर नगर में शिविर के छठे दिवस के प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं द्वारा मां सरस्वती के समक्ष वंदना की गई तत्पश्चात छात्राओं ने गायत्री मंत्र का वाचन किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को भी गया । 

आज के कैंप का मुख्य विषय रखा गया पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण। इसी क्रम में आज के शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने सर्वप्रथम विद्यालय में श्रमदान किया और उसके पश्चात नूर नगर प्राथमिक विद्यालय में जाकर वृक्षारोपण किया। छात्राओं ने वृक्षारोपण करने के पश्चात रैली निकल कर नूर नगर के लोगों को वृक्षारोपण और वृक्ष संरक्षण के फायदे के बारे में भी जानकारी दी। इसी क्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सत्यपाल सिंह राणा जी ने छात्राओं को सस्टेनेबल डेवलपमेंट के बारे में बताया उन्होंने बताया कि जिस तरह हम अपने आसपास की रिसोर्सेस का इस्तेमाल करते हैं उनके संरक्षण पर भी हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने एक कहानी के माध्यम से छात्राओं को सस्टेनेबल डेवलपमेंट के विषय को समझाया। उन्होंने बताया कि हमें न सिर्फ अपने आसपास की चीजे का ध्यान रखना है बल्कि व्यक्तियों के साथ भी वैसा ही बर्ताव करना है जैसा कि हम अपने साथ चाहते हैं।

कैंप के दूसरे सत्र में मुख्य विषय डिजिटल जागरूकता रहा । डिजिटल जागरूकता तथा साइबर सुरक्षा के बारे में बताने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती अर्चना शर्मा रही। अर्चना जी ने बताया कि आज किस तरह से डिजिटल फ्रॉड बढ़ता जा रहा है ।हम जितना ज्यादा तकनीक का इस्तेमाल करके उसका फायदा उठा पा रहे हैं उतना ही हम इस तकनीक की वजह से समस्याओं में घिर रही है। श्रीमती अर्चना जी ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जिससे वह डिजिटल फ्रॉड से बच सकती हैं और बिना किसी परेशानी के डिजिटली अपना पैसा का लेनदेन कर सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अपना कोई भी पहचान पत्र बिना हस्ताक्षर, तारीख और विषय के आपको किसी को नहीं देना है। 

इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ रतन सिंह ने छात्राओं को सर्वप्रथम विश्व में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार की सांपों के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉक्टर सिंह ने बताया कि भारत में चार प्रकार के विषैला सांप पाए जाते हैं जिन्हें बिग फोर भी कहा जाता है उनके नाम इस प्रकार हैं एक्सपेक्टेड कोबरा ,रसल वाइपर, शाह केरल एवं सोर्स लोकेटेड वाइपर। डॉक्टर सिंह ने छात्राओं को बताया कि दुनिया में पाए जाने वाले अनेकों सांपों की प्रजातियां में से कुछ विशेष प्रकार के सांप होते हैं जिनका काटने से ही इंसान की मृत्यु हो सकती हैं।

उसके पश्चात छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट बनाकर भी पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल जागरूकता के बारे में जानकारी प्रदान की।समस्त प्राध्यापकों ने स्वयं सेविकाओं द्वारा बनाए गए शिविर में ही भोजन ग्रहण किया।
 कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने अंत में सभी अतिथियों का तथा प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सत्यपाल सिंह राणा ,डॉक्टर रतन सिंह, एवं समिति से डॉक्टर शालिनी वर्मा, डॉ आशीष पाठक, डॉ गौरी डॉ अरविन्द कुमार,डॉ नेहा सिंह उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here