Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 26, 2026

शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तृतीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम का तृतीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण, डॉ॰ स्वर्ण लता कदम,डॉ ० राधारानी, डॉ॰अजय कुमार,डॉ॰ राजीव कुमार,डॉ० सोशल के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। 

एक दिवसीय कैम्प में कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण द्वारा my bharat budget quest 2026, My bharat youth registration पर स्वयंसेवी छात्राओं के रजिस्ट्रेशन हेतु हेल्प डिस्क लगाया गया। जिसमें अधिकांश छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया। तृतीय एक दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की सदस्य प्रोफेसर स्वर्णलता कदम ने स्वयंसेवी छात्राओं को आगामी दिवसों में प्रस्तावित सप्त दिवसीय शिविर की रूपरेखा से अवगत कराया एवम् डॉ० अजय कुमार ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना क्या है? उसके, क्या उद्देश्य हैं,से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात् स्वयंसेवी छात्राओं ने माधवपुरम मलिन बस्ती में रैली निकाल कर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। उन्हें बताया कि मतदान से देश के भविष्य का निर्माण होता है एवं उसी से देश की दिशा एवं गति तय होती है। इसलिए आपका एक बोट देश को सही दिशा देने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता है। 

महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेविकाएँ जो भी कार्य करें वह निस्वार्थ भाव से करें और राष्ट्रीय सेवा योजना का जो सिद्धांत वाक्य है मैं नहीं बल्कि आप उसको अपने जीवन में उतारे और दूसरों को भी निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए जागरूक करें। आज के कार्यक्रम में आई क्यू सी प्रभारी प्रोफेसर लता कुमार एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के सदस्य डॉक्टर राधा रानी,डॉ॰ राजीव कुमार,डॉक्टर सोशल का विशेष सहयोगा। आज के शिविर में राधिका, शीतल, असमी, शिवानी गुनगुन् प्राचि बसूटा सुरभि दीक्षित, शहरीन,अशविना, निशा बर्मा, शगुन,अदीबा,बीनीश फातिमा, लक्ष्मी गोस्वामी सना, महक आदि बच्चो का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here