Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 26, 2026

मेडा ने जेसीबी से अवैध दुकानों को किया ध्वस्त, मचा हड़कंप



प्रखर शर्मा

नित्य संदेश, मवाना। मेरठ रोड पर एक कालोनी के समीप बनी दजॅनों दुकानों पर गुरूवार को मेडा ने अपनी कारॅवाई शुरू कर दी। यहां दजॅनों दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। 

मेरठ स्थित एक कालोनी के बराबर में अवैध रूप से दजॅनों दुकानों का निर्माण किया गया था। बताया जा रहा है कि इन दुकानों में से कुछ दुकानों को बेच भी दिया गया था, मेडा ने कुछ माह पूवॅ अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाया था और भविष्य में निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी बीच कोलोनाजर ने मेडा के आदेशों को दरकिनारें करते हुए दजॅनों दुकानों का निर्माण कर दिया था। मेरा अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो मेरा अधिकारी पुलिस बल और अपनी टीम लेकर मेरठ रोड ग्राम साधन के सामने बनी अवैध दुकानों को तोड़ने के लिए पहुंचे। जेसीबी से दजॅनों दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध करने का प्रयास भी किया , लेकिन भारी पुलिस बल को देखकर शांत हो गए। इस दौरान दुकान खरीदने वालों में हड़कंप मचा रहा। कुछ ने दुकान पर कारॅवाई नहीं करने की मन्नतें की लेकिन मेडा की कारॅवाई जारी रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here