नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारत की अग्रणी एनबीएफसी में से एक एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट ने 14 फरवरी 2026 को अपनी प्रमुख पशु कल्याण एवं ग्रामीण आजीविका पहल, पशु विकास दिवस के आठवें संस्करण का सफल समापन किया। ‘सर्वोत्तम सेवाः पशु, परिवार और प्रगति’ की थीम पर आधारित इस पहल ने पशुओं के स्वास्थ्य, परिवार के कल्याण एवं स्थायी प्रगति को बढ़ावा देकर समग्र ग्रामीण विकास के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाया।
इस पहल के सफल समापन पर बात करते हुए रवि नारायणन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफिसर, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट ने कहा सर्वोत्तम सेवा सर्वोच्च मानकों की सेवाएं उपलब्ध कराने के बारे में है जहां सहानुभूति के साथ प्रभाव और इरादे का संयोजन गहरा प्रभाव उत्पन्न करता है। ग्रामीण भारत में पशुओं का स्वास्थ्य, परिवारों की सुरक्षा और आर्थिक प्रगति एक दूसरे के साथ गहराई से जुड़े हैं। पशु विकास दिवस पशुओं की देखभाल, आजीविका के सशक्तीकरण और समुदायों के कल्याण को समर्थन देकर इस सिस्टम को मजबूत बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल केे ज़रिए हमारा उद्देश्य ऐसे स्थायी परिणामों का निर्माण करना है जो किसान के परिवार को सशक्त बनाएं और बुनियादी स्तर पर समावेशी विकास को बढ़ावा दें।’’ 2014 में लॉन्च किया गया पशु विकास दिवस पशु मालिकों को निःशुल्क वेटेरीनेरी सेवाएं और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनकी स्वास्थ्यसेवा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करता है। पिछले सालों केे दौरान यह पहल देश के सबसे बड़े एक दिवसीय पशु कल्याण प्रोग्रामों में से एक के रूप में उभरी है।
एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट ने 1.55 लाख से अधिक ज़िंदगियों पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न किया है, जिसके तहत तकरीबन 1.4 लाख पशुओं का इलाज किया गया, 14,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्यसेवाओं में सहयोग दिया गया, इससे 30,000 से अधिक परिवारों को लाभ हुआ। इस पहल का संचालन 16 राज्यों में 510 एसएमएफजी ग्रामशक्ति शाखाओं में किया गया, जो ग्रामीण भारत में कंपनी की गहरी पहुंच को दर्शाता है।
पिछले सालों के दौरान इस पहल को कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं जो इसके प्रभाव और पैमाने की पुष्टि करते हैं। पीवीडी को 2015 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में, 2018 में बेस्ट ऑफ इंडिया रिकॉर्ड्स में, 2019 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स मे तथा 2024 में एक ही दिन में सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी पशु देखभाल शिविरों के आयोजन के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स युनियन में शामिल किया गया। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट ने 2025 में एक उल्लेखनीय विश्वस्तरीय उपलब्धि हासिल की, जब पशु विकास दिवस ने देश भर की कई लोकेशनों में एक साथ ‘सबसे बड़े कैटल वैलफेयर लैसन’ के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया- जिससे ग्रामीण कल्याण, पशुओं की देखभाल और बड़े पैमाने पर सामुदायिक विकास केे लिए कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।
No comments:
Post a Comment