Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 26, 2026

IIC के अंतर्गत छात्राओं ने इन्नोवेटिव प्रोडक्ट्स बनाए



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में इंस्टिट्यूट इन्नोवेशन काउंसिल के अंतर्गत छात्राओं द्वारा स्वरोजगार से संबंधित एग्जीबिशन लगाई गई, जिसमें छात्राओं ने क्राफ्ट के इन्नोवेटिव प्रोडक्ट्स बनाकर उनका प्रदर्शन किया। 

छात्राओं ने सजावटी झालर, क्ले क्राफ्ट, छोटे बच्चों के खिलौने, फोटो फ्रेम, एवं गृह सज्जा का अन्य सामान बनाया। छात्राएं खाली समय में इस तरह के छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनाकर स्वरोजगार हेतु बाजार में इन्हें सेल कर सकती हैं। इंस्टिट्यूट इन्नोवेशन काउंसिल की प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ गीता चौधरी, कन्वीनर डॉक्टर कुमकुम, डॉ गौरी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजु सिंह ने छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here