Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 10, 2026

बटावली नहर पुल पर कांवड़ शिविर का हवन पूजन के साथ शुभारंभ




अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। बटावली नहर पुल पर शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए कावड़ सेवा शिविर का मंगलवार को हवन पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। इस दौरान नेताजी जसवीर सिंह लांबा ने कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया।

हवन पूजन करने के बाद भगवान श्री गणेश, भगवान शिव, हनुमान जी की विशेष आरती की गई। इस दौरान हलवे का विशेष प्रसाद का वितरण भी किया गया। शिविर आयोजन समिति के सदस्य बेबील लांबा, जगबीर सिंह यादव, हरविंदर सिंह, डॉ राकेश कुमार, अमित लांबा, विपिन लांबा,उज्जवल लांबा, अजय लांबा व सुबोध कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष शिवभक्तों की सेवा के लिए कावड़ शिविर लगाया जाता है। शिविर में गांव के सभी लोग शिवभक्तों की सेवा करते हैं। शिविर में भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।उन्होंने बताया कि लगातार कई वर्षों से फाल्गुन माह में कांवड़ शिविर का आयोजन शिवभक्तों के लिए किया जा रहा है। गांव के लोग भंडारे में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कांवड़ शिविर में कांवड़ लेकर आ रहे सभी शिवभक्तों के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था की जाती है। पुलिस द्वारा व्यवस्था में की देखरेख में सहयोग रहता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here