Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 3, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय ने कला, संस्कृति और अलुमनी नेटवर्क में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों (अलुमनी) ने अपनी प्रतिभासमर्पण और उत्साह के साथ कई महत्वपूर्ण आयोजनों को सफल बनाते हुए अपने विश्वविद्यालय का नाम गौरवपूर्ण रूप से ऊँचा किया है।


राज्य स्तर प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का परचम लहराया

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला विभाग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित मंडल एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। सबसे पहले मेरठ मंडल स्तर पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक एवं गायन में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए ज्य स्तर की प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित हुईजिसमें उत्तर प्रदेश के 19 संभागों से प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सुभारती विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों में ये शामिल थे:


·         वान्या भगत (बी.पी.ए.द्वितीय वर्ष) — कथक नृत्य में द्वितीय स्थान

·         ज्योति कृष्णा (गायनद्वितीय वर्ष) — गजल में प्रथम स्थान

·         आलिया खान (गायन) — ठुमरी गायन में द्वितीय स्थान


इन सफलताओं पर विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी अधिकारी प्रोफेसर शल्या राजकुलपति प्रो. प्रमोद शर्मासंकाय प्रमुख प्रो. पिंटू मिश्राविभागाध्यक्ष प्रो. भावना ग्रोवर एवं विभाग के सभी शिक्षकों ने इन छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। वही दूसरी ओर एलुमनी मीट 2026 “ ने बढ़ाया पूर्व छात्रों और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया।


केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंसस्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ में आयोजित एलुमनी मीट 2026” एक भव्य और प्रेरणादायी आयोजन रहा। इसका उद्देश्य पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना एवं सार्थक संवाद स्थापित करना था।  कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान संकाय के डीन प्रो. डॉ. रविन्द्र जैन द्वारा स्वागत संबोधन से हुआजिसमें उन्होंने सभी अलुमनी का हृदय से स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. नूपुर कौशिक को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्होंने उपस्थित सभी को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। उप-प्राचार्य डॉ. शशिराज सरने ने भी विद्यार्थियों और अलुमनी को मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन असना और शिवानी द्वारा प्रभावी रूप से हुआ। अलुमनी ने अपने अनुभवसंघर्ष और उपलब्धियों को छात्रों के साथ साझा कियाजिससे विद्यार्थियों को भविष्य के लिये प्रेरणा मिली।


कार्यक्रम में समूह नृत्यशायरी और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मौजूद रहींजिन्होंने समारोह को और अधिक जीवंत और यादगार बनाया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अश्वनी सर द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा विश्वविद्यालय की ओर से सभी अलुमनी को स्मृति-चिह्न स्वरूप उपहार वितरित किए गए। आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. अनुज यादवडॉ. निशाऔर सुश्री अलमाश सैफी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदया और माननीय कुलपति को विशेष धन्यवाद कहासाथ ही सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं मधुर स्मृतियों के साथ हुआजिसने वर्तमान और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को और भी प्रगाढ़ बनाया।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here