Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 3, 2026

शोभित विश्वविद्यालय के नाइस स्कूल ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ द्वारा पोस्ट बजट सत्र 2025–26 का सफल आयोजन



डाक्टर अभिषेक डबास

नित्य संदेश, मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय के नाइस स्कूल ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत पोस्ट बजट सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय भागीदारी की।


सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने केंद्रीय बजट 2025–26 पर आधारित अपने प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किए तथा कराधान नीतियों, राजकोषीय उपायों, विभिन्न क्षेत्रों के लिए बजटीय प्रावधानों, आर्थिक विकास पहलों एवं उद्योग, व्यापार और समाज पर बजट के समग्र प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को बजट के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों पहलुओं को समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक एवं आलोचनात्मक सोच का विकास करना तथा उन्हें वर्तमान आर्थिक नीतियों से अवगत कराना था। इस सत्र ने विद्यार्थियों को आर्थिक निर्णयों के वास्तविक जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को समझने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।


इस अवसर पर नाइस स्कूल ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ के निदेशक प्रो. विकास गुप्ता एवं डीन अकादमिक्स डॉ. अशोक गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने व्यावसायिक एवं आर्थिक परिवेश में बजट की व्यावहारिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समसामयिक आर्थिक मुद्दों पर गहन अध्ययन एवं तार्किक विश्लेषण के लिए प्रेरित किया। यह पोस्ट बजट सत्र विद्यार्थियों की प्रस्तुतीकरण क्षमता, विश्लेषणात्मक कौशल एवं वर्तमान आर्थिक नीतियों की गहरी समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल शैक्षणिक पहल सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ गार्गी चौधरी रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here