Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 3, 2026

शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों का शैक्षिक प्रमाण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने इतिहास विभाग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा ने सभी को 1857 की क्रांति एवं और प्राचीन स्मारकों, स्थलों से परिचय कराया। 


संग्रहालय में संरक्षित हड़प्पा सभ्यता कालीन एवं महाभारत कालीन वस्तुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रोफेसर शर्मा ने भारतीय संविधान के निर्माण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करने वाली हम भारत की नारी चित्र प्रदर्शनी के संबंध में भी विस्तार पूर्वक बताया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस गैलरी में चंद्रशेखर आजाद गैलरी के संबंध में भी दोनों महान पुरुषों के जीवन दर्शन की जानकारी को रेखांकित किया। इतिहास विभाग में इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के समक्ष महात्मा गांधी के मेरठ यात्रा से संबंधित डॉक्युमेंट्री प्रदर्शित की गई।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के डा जितेंद्र कुमार गोयल, इतिहास विभाग के डा कुलदीप कुमार त्यागी, डा योगेश कुमार ,डॉक्टर मनीषा, डा शालिनी, प्रज्ञा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here