रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। एस वी पब्लिक स्कूल के गेसूपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट–गाइड कैंप का शुक्रवार को सफलता पूर्वक समापन हुआ। स्काउट–एंड–गाइड कैंप का हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफल समापन हुआ। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक एवं समस्त गुरुजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रणकुमार ने अपने सुंदर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “पेड़ों की रक्षा करना केवल दायित्व नहीं, बल्कि मानव का सबसे बड़ा धर्म है। नम्रता, सेवा और अनुशासन ही सच्चे जीवन का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति प्रेम, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रबंधक चंद्रपाल सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि —“स्काउट–गाइड जैसे संगठन विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं, जो उन्हें एक श्रेष्ठ नागरिक बनाते हैं।”
इस अवसर पर सभी गुरुजनों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सदैव सेवा, सहयोग, ईमानदारी और कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा दी। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट–एंड–गाइड सदस्यों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे गर्व और आनंद से खिल उठे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवता के प्रति समर्पण की शपथ के साथ किया गया। यह कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं अनुभव सिद्ध हुआ है।
No comments:
Post a Comment