नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय मजदूर संघ की केन्द्रीय कार्य समिति के आहवान पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में अडे बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए चौधरी चरण सिंह पार्क में इकटठा हुए।
जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया विगत 6-7 एवं 8 फरवरी को जगन्नाथपुरी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें श्रमिकों की समस्यओं पर विस्तार में चिंता व्यक्त की गई। उसी क्रम में बुधवार को श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रम मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रौं योगी आदित्यनाथ को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत ज्ञापन प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें हमारी मुख्य मांग श्रम कानूनों को अविलम्भ लागू किया जाए। आई०एल०ओ० के अनुरूप श्रम सम्मेलन आयोजित किये जाएं। ठेका प्रथा के अन्तर्गत संविदा कर्मियों को समय पर वेतन एवं फंड सुनिश्चित किया जाए तथा शोषण बन्द हो। रेडी पटरी, ई रिक्शा, ओटो चालक, साप्ताहिक पैठ एवं भवन निर्माण से जुड़े श्रमिकों को स्थायी अड्डे उपलब्ध कराये जाएं। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। बोनस राशि दस हजार दी जाए तथा ई०पी०एस० 95 पेंशन 7500 की जाए। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए एवं इनका मानदेय बढ़ाया जाए। वेतनमान विसंगति की समिति की रिपोर्ट पर तत्काल आदेश जारी किये जाएं। प्रदेश के कृ षि विश्वविद्यालयों में उपार्जित अवकाश के नगदी करण की धनराशि एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ दिलाया जाये।
जिला महामंत्री अनुज ने कहा परिवहन विभाग में मृतक आश्रितों की नियुक्यिों शीघ्र की जाएं। प्रदेश में रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएं। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। चालक परिचालकों के शोषण पर रोक लगाई जाएं। कैनरा बैंक के राष्ट्रीय महामंत्री अनुज त्यागी ने बैंकों में शासन की भांति 5 दिवस कार्य सप्ताह लागू करने तथा आई०पी०एल० लागू करने की मांग की। शुगर फेडरेशन मवाना अध्यक्ष कुशल पाल एवं दौराला शुगर महामंत्री विपिन कुमार ने न्युनतम वेतन अधिनियम 1965 के अंतर्गत श्रमिकों के वेतन दिये जाने तथा डी०ए० में वृद्धि की मांग की। मेरठ सिटी ट्रासपोर्ट अध्यक्ष अर्जुन त्यागी ने कहा की सिटी बसों से स्थायी अड्डे, बसों की समय पर मरम्मत, समय पर वेतन, बीमा सुनिश्चित करने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग एवं एन०एच०एम० पदाधिकारियों द्वारा संविधान धारा 16, 17 एवं 18 के अनुसार सरकारी कर्मी घोषित कारने की माग की।
प्रदर्शन के उपरान्त जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, प्रदर्शन में मुख्य रूप से अरविन्द, रेलवे मण्डल मंत्री, सचिन सहारन, रेलवे सचिव, पोस्ट आफिस महासचिव अपूर्व चौधरी, निरंकार, सिटी ट्रांसपोर्ट मंत्री रविन्द्र, दौराला शुगर वर्क अध्यक्ष संजीव राना शुगर फेडरेशन राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र, परिवहन विभाग से सोहराब डिपो अध्यक्ष संजीव, मंत्री अशोक, मनोज शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय एवं स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ों कर्मी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment