सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस (चिकित्सा प्रकोष्ठ) की नई कमेटी का गठन किया गया है। इसमें मेरठ के डा. हाशिम रज़ा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जबकि मेरठ के ही तीन अन्य चिकित्सकों को कमेटी में सचिव बनाया गया है।
डॉ. हाशिम रज़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. प्रभात गौतम और डॉ. ज़िया उर रहमान को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आज़ाद बेग के अनुसार 77 सदस्यीय कमेटी में कुल 10 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 17 जनरल सेक्रेटरी और 49 सेक्रेटरी होंगे। डॉ. हाशिम रज़ा ने कहा कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।
No comments:
Post a Comment