नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। जिलाधिकारी डाॅ0 वी के सिंह वार्षिक निरीक्षण के लिए शनिवार की दोपहर में मवाना तहसील में पहंचे तथा लापरवाह कर्मीयों एवं अधिकारियों को कडी चेतावनी दी और कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां पर पंखों पर जमी हुयी धूल पर कडी नाराजगी व्यक्त की। तहसीलदार न्यायालय में लेखपालों द्वारा अधूरी रिपोर्ट भेजने, धारा 67 की लंबित फाईलों का निस्तारण ना करने पर तथा ज्यादा वादों लंबित रहने तहसीलदार का स्पष्टीकरण मांगा। तहसीलदार के पेशकार अख्तर सिराजी, आरपी लिपिक राहुल कुमार की भी जमकर क्लास ली तथा कार्यवाही करने की चेतावनी दी। तहसील दार न्यायालय विरासत दर्ज करने के मामले में लापावाही पर भी कडी नाराजगी व्यक्त की तथा फरवरी महीने में वाद निस्तारित करने के निर्देश दिये। मिसिग फाइल रिपोर्ट सभी 203 फाइलें क्रमबद्ध तरीके से ना लगाने पर नाराजगी, प्रमाण पत्र पर डेट ना लिखने पर नाराजगी तथा एडीएम ई को भी नियमित लंबित मुकदमों की मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नई बिल्डिंग परिसर गंदगी व लैंटर से पानी रिसाव होने व संग्रह अनुभाग की खिड़किया टूटने पर नाराजगी जतायी।
आरसी ऑफिस की फाइलों का निरीक्षण किया,डोलबंदी रजिस्टर के रजिस्टर में आरआई का नाम/नंबर अंकित नहीं करने पर आरसी बाबू राहुल को फटकार, एसडीएम, तहसीलदार से जवाबदेही, 15 दिन में आख्या निस्तारण अंकित नहीं है। एसडीएम न्यायालय पेशकार शाहवेज मतीन पत्रावली जाकिर हुसैन आदि में 4/4/2024 में कुर्रे की कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी 10 दिन में कार्यवाही व कुर्रे अभियान चलकर 15 दिन में एसडीएम द्वारा पीडी आदि कार्यवाही करने के निर्देश।
उसके बाद में जिलाधिकारी मवाना ब्लाक कार्यालय पर पहुंचे के ग्राम खाता के रहने वाले यशपाल नामक मजदूर ने आईजीआरएस पोर्टल शिकायत करते हुए बताया था की जीरामजी योजना में जॉब कार्ड धारक के अलावा बाहरी लोगों से कराये जाने की शिकायत की थी जाँच पीडी को दी गई, शिकायतकर्ता से बात करी तो बताया गया की बीडीओ जाँच करने गए थे कार्यवाही नहीं की गई,पर पक्का मकान बनाने को लेकर यशपाल द्वारा की गई शिकायत पर खुद बात की डीएम ने, फर्जी जॉब कार्ड दिखाकर काम करने की शिकायत की गई थी, प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायत की थी,शिकायतों के रजिस्टर को देखा,पवन सिंह प्रधान सहायक से जानकारी मांगी गई, स्टॉक रजिस्टर चेक किया वित्तीय वर्ष तीन वर्षों 2023-2024 व 2025-26 में केवल कंप्यूटर के माउस की बोर्ड खरीदा, स्टॉक रजिस्टर में इंडेक्स ना होने व वर्ष 2014 में केवल कुर्सी खरीदी गई हैं,27-2-2023 के बाद कोई समान नहीं खरीदा गया, स्टॉक रजिस्टर पूर्णतः अपूर्ण है, प्रधान लेखक कर्मचारियों की संख्या तक नहीं दिखा पाए।
क्षेत्र पंचायत निधि में पड़े 10 लाख व राज्य वित्त के 22 लाख 72 हजार बकाया पर सवाल जवाब, गौ आश्रय स्थल के फंड के पैसे खर्च क्यों नहीं किये गए,फर्मों के द्वारा बिल नहीं देने पर जवाबदेही, सांसद निधि के 75 फीसदी पैसे शेष होने पर जवाब तलब,नरेंद्र ठेकेदार के बकाये जवाब तलब,राज्य वित्त में बकाया 1 करोड़ 32 लाख में से 59 लाख बैलेंस, 15 वें वित्त में बैलेंस पैसे 35 लाख 97 हजार बचे, मनरेगा में खर्च 2,91 करोड़ खर्च कर चुके हैं,देनदारी 78 लाख, प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये का खर्च करता है तथा खंड विकास अधिकारी व क्षेत्र पंचायत अधिकारी कार्यालय की खँडहर बिल्डिंग को तुड़वाने, नीलामी किस स्तर पर लंबित है, बिल्डिंग के लिए मांगे गए पैसे के पूर्व के पत्रों की जानकारी की जाँच के लिए पीडी डीआरडीए से जाँच कराने के निर्देश दिए,
आरईडी व पीडब्ल्युडी संस्था से खंडहर तुड़वाकर बिल्डिंग निर्माण के लिए एक सप्ताह में सीडीओ को बजट जारी करने के लिए लेटर जारी करने के निर्देश, प्रधानों ने जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं करने वाले कर्मचारी लवकुश की शिकायत की। इस मोके पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह आदि मोजूद रहे।
No comments:
Post a Comment