Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 14, 2026

वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन


विश्वास राणा 
नित्य संदेश, मेरठ। दिल्ली रुड़की बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में अभिभावकों को विद्यालय के पाठ्यक्रम, नवीन व् आधुनिकतम शिक्षण शैली व् बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ अंजुल गिरी ने किया। सर्वप्रथम अभिभावकों को विद्यालय भ्रमण कराकर विद्यालय में सभी नवीन निर्मित AI, Robotic प्रयोगशाला की जानकारी दी गई तथा विद्यालय में अपनाई जाने वाली नवीन शिक्षण प्रक्रियाओं तथा नवीन सुविधाओं से अवगत कराया गया। तत्पश्चात 'Experience Japan Company' के डायरेक्टर तथा जापानी भाषा शिक्षक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने जापानी भाषा के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान होने से शिक्षा व् रोज़गार के अवसर बड़ जाते है। साथ ही साथ चारु डुडेजा व् अंशुका गुप्ता द्वारा कक्षा छह से बाहरवीं तक के बच्चों की करियर कॉउंसलिंग का भी आयोजन किया गया। जिससे बच्चों व् अभिभावकों को बच्चों का भविष्य में करियर चुनने में सहायता प्राप्त हो।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या संजया वालिया ने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का करियर कॉउंसलिंग से भविष्य का मार्गदर्शन करना, विदेशी भाषाओं के ज्ञान से आत्मनिर्भरता आदि गुणों के विकास में सहायता करना है, साथ ही साथ प्रधानाचार्या जी ने बताया कि AI, Robotic प्रयोगशाला और विदेशी भाषाओं का ज्ञान इत्यादि नवीन शिक्षा प्रणाली व् नवीनतम सुविधाओं से बच्चों कि रचनात्मकता तथा भिन्न भिन्न नवीन क्षमताओं का विकास होता है। 

प्रधानाचार्या ने ये भी बताया कि हमारे विद्यालय में डे बोर्डिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। हमारे विद्यालय में शिक्षा पद्धति का मुख्य उद्देशय बच्चों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना तथा तकनीकी युग के अनुरूप दक्ष बनाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षिकाओं का महतवपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here