Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

मनरेगा और हाउस टैक्स प्रकरण में कांग्रेस ने की आंदोलन की घोषणा

 


सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ। मनरेगा का नाम व नियम बदलने के विरोध में कांग्रेस शुक्रवार को शहर में पदयात्रा निकलेगी। इसके अलावा, हाउस टैक्स में हुई वृद्धि के खिलाफ भी पार्टी आंदोलन करेगी।


बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ “मनरेगा बचाव अभियान” के अंतर्गत 13 फरवरी को पदयात्रा निकाली जाएगी। रंजन शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में लागू की गई जनहित की योजनाओं का नाम और नियम बदलकर देश की लाइफ लाइन कही जाने वाली योजनाओं को कमजोर करने पर तुली है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) जैसी महत्वपूर्ण योजना का नाम बदलकर जी राम जी किया जाना सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के करोड़ों मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित कर उन्हें आज़ादी से पूर्व की स्थिति में धकेलने जैसा है। 


इसके अलावा पार्टी नेताओं ने नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स के बिलों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ भी व्यापक जनांदोलन शुरू करने की घोषणा की। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, बबीता गुर्जर, बबली देवी, रीना शर्मा, पीयूष रस्तोगी, सचिन शर्मा, हरिकृष्ण प्रजापति, निसार अब्बासी, सुमित विकल और राजू यादव उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here