सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। इस साल हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया। डॉ. अनस के अनुसार, गुरुवार को पहले दिन दिल्ली रोड स्थित फैज ए आम इंटर कॉलेज के सभागार में लगभग 350 हज यात्रियों को टीके लगाए गए। डॉ. अनस ने बताया कि पहले दिन 400 हज यात्रियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य था, जिनमें से 350 हज यात्रियों को टीके लगाए गए।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रूहेल आजम के अनुसार,
तीन दिवसीय कैंप के पहले दो दिन फैज ए आम इंटर कॉलेज में, जबकि 16 फरवरी को खत्ता रोड
स्थित मदरसा नुरुल इस्लाम में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया जाएगा। उधर, इस बार भूमिया
पुल स्थित मदरसा हुसैनिया में हज वैक्सीनेशन कैंप आयोजित नहीं किया जाएगा। फैज ए आम
इंटर कॉलेज में आयोजित पहले दिन के कैंप में नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन, हाजी शीराज
रहमान, यूपीएचसी मकबरा डिग्गी के डॉ. अनस, फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा, एएनएम डिंपल,
बबली, सोनम, आरजू, शिवानी और कुंती के अलावा मदन पाल सिंह, आसमीन खान, नेपाल सिंह,
गुरुप्रीत सिंह और बबलू का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment