Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

मेरठ सहित पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

 


सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने मेरठ सहित पूरे प्रदेश में गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समिति के केन्द्रीय पदाधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों में लाखों बिजली कर्मियों ने कार्य बन्द कर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।


उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर कार्यालयों से बाहर आकर बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए। संघर्ष समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उत्तर प्रदेश में चल रही निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई और निजीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया, तो प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर सामूहिक जेल भरो आंदोलन प्रारम्भ करेंगे। आंदोलन पावर सेक्टर के निजीकरण के विरोध, इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 एवं प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 को वापस लेने, उत्तर प्रदेश में चल रही निजीकरण प्रक्रिया को निरस्त करने तथा बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांगों को लेकर था। 


मेरठ में आयोजित विरोध प्रदर्शन विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता वितरण क्षेत्र प्रथम एवं द्वितीय के कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस दौरान सीपी सिंह, विपिन कुमार, सौरभ, गुरुदेव सिंह, गोपी चंद, अश्विनी, कपिल देव, महेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र मौतला और मांगेराम मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here