उत्सव भारद्वाज
नित्य संदेश, मोदीपुरम। विस्डम ग्लोबल स्कूल पल्लवपुरम शाखा दो दिवसीय फन फियेस्टा स्पोर्ट्स फेस्ट कार्यक्रम का समापन किया गया।कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा सीनियर प्रेप के छात्रों ने प्रतिभाग किया ।
मैनेजिंग डायरेक्टर अमर अहलावत, प्रधानाचार्या स्वाति राणा, किंडरगार्टन की कोऑर्डिनेटर सुमेधा गोयल ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर फन फियेस्टा का शुभारंभ किया। फन फिएस्टा में सिर्फ विद्यार्थियों ने ही नहीं बल्कि अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फन फियेस्टा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अमर अहलावत व प्रधानाचार्या स्वाति राणा ने सभी प्रतियोगियों को उनकी प्रतिभा पर बधाई दी।
No comments:
Post a Comment