नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती, जो अपने "10 रुपये का बिस्कुट" वाले वीडियो से प्रसिद्ध हुए थे, एक बार फिर गंभीर कानूनी विवादों में घिर गए हैं।
इंचौली थाने में झारखंड की एक महिला की शिकायत पर शादाब जकाती, उनकी पत्नी साजिया और उनके बेटे यजीम के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और बंधक बनाकर रखने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का सनसनीखेज आरोप है कि उसे डरा-धमका कर और हिंसा के दम पर कैद करके रखा गया था ताकि वह किसी से मदद न मांग सके। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और ताज़ा सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले नवंबर 2025 में भी शादाब जकाती को एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। वर्तमान में पुलिस इस नए मामले की गहन छानबीन कर रही है।
No comments:
Post a Comment