Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 25, 2026

राष्ट्रीय पूसा कृषि विज्ञान मेला-2026 में वेंक्टेश्वरा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर ने प्रतिभाग कर ’’विकसित कृषि आत्मनिर्भर भारत’’ विषय पर किसानो को बताये उन्नत खेती के गुर


नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में देश के सबसे बड़े किसान मेले ’’पूसा कृषि विज्ञान मेला-2026’’ का शानदार शुभारम्भ हो गया। 

तीन दिनो (25-27 फरवरी) तक चलने वाले इस राष्ट्रीय किसान मेले में देश के सैकड़ो सरकारी एवं निजी कृषि विश्वविद्यालयों/संस्थानो के साथ-2 देश भर से आये विख्यात कृषि वैज्ञानिकों, कृषि शोध छात्रों, प्रगतिशील किसान विशेष रूप से महिला कृषको समेत हजारो लोगो ने प्रतिभाग किया। श्री वेंक्टेश्वरा के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के कृषि वैज्ञानिको ने इसमें शानदार प्रतिभाग करते हुए उपस्थित किसान भाईयो को ’’उन्नत जैविक खेती’’ के बारे में बताया। इसके साथ ही देश के प्रख्यात प्रधान कृषि वैज्ञानिक प्रो0 (डाॅ0) सी0एच0 श्रीनिवास राव, वरिष्ठ वैज्ञानिक पूर्व महानिदेशक कृषि मंत्रालय भारत सरकार प्रो0 (डाॅ0) ए0के0 त्यागी, डाॅ0 राजवीर सिंह, प्रो0 एस0 अहलूवालिया समेत एक दर्जन से अधिक कृषि वैज्ञानिको को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बुके एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। 

नयी दिल्ली पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित ’’राष्ट्रीय कृषि विज्ञान मेला-2026’’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चैहान, विख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो0 सी0एच0 श्रीनिवास राव, प्रो0 राजवीर सिंह यादव, प्रो0 (डाॅ0) ए0के0 अहलूवालिया आदि ने दीप प्रज्जवलन कर एवं कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। 

अपने सम्बोधन में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, एवं इसमें शिक्षा, स्वास्थय, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-2 देश की रीढ़ कृषि का योगदान सबसे अहम है। हम विभिन्न विश्वविद्यालयो/संस्थानो/कृषि शोध संस्थाओ के साथ मिलकर किसानो की आय बढ़ाने पर लगातार काम कर रहे है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष खाद एवं बीज में किसानो को दी जाने वाली लगभग 2 लाख करोड़ रूपये की सब्सिडी को सरकार अब उर्वरक कम्पनियो के बजाय सीधे किसान भाईयो के खाते में डालने की योजना पर काम कर रही है। 

इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की ओर से वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती एवं आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक प्रो0 (डाॅ0) सी0एच0 श्रीनिवास राव, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि मंत्रालय के पूर्व महानिदेशक डाॅ0 ए0के0 त्यागी, प्रो0 राजवीर सिंह, प्रो0 थामस अब्राहम समेत एक दर्जन कृषि वैज्ञानिको को शाॅल एवं बुके भेट कर सम्मानित किया। 

कृषि वैज्ञानिक मेला-2026 में प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रो0 ए0के0 अहलूवालिया, डीन प्रो0 (डाॅ0) थामस अब्राहम, डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 लक्ष्मीकांत, डाॅ0 शेषनाथ मिश्रा, डाॅ0 विनय कुमार ंिसह, कौशल कुमार, डाॅ0 अभिषेक सिंह, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here