Breaking

Your Ads Here

Monday, February 16, 2026

डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए 12 मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 16वे अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को 12 मैच खेले गए। 

पहले मैच में वंशिका और फवाज ने अक्स और सार्थक को हराया। दूसरे मैच में आरिश और शोएब ने कबीर और आरव को हराया। तीसरे मैच में कबीर और युग ने सार्थक और प्रिंस को हराया। चौथे मैच में देव और कबीर ने अक्षत और फहाद को हराया। पांचवे मैच में फवाज और वंशिका ने आरिश और शोएब को हराया। छठे मैच में फहद और युग ने विराट और सार्थक को हराया। सातवें मैच में सार्थक और अक्स ने कबीर और आरव को हराया। आठवें मैच में अक्स और ओम ने अर्जुन और शिव की जोड़ी को हराया। 9वे मैच में सार्थक और शम्स की जोड़ी ने जीत प्राप्त की। 

दसवें मैच में अजहर और शिव ने उत्तम और तौहीनूर को हराया। 11 वे मैच में आरिश और केशव ने सुभान और अजय को हराया। 12वे मैच में विपुल, नितेश ने रिहान और उमंग को हराया। इस मौके पर आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को टूर्नामेंट में अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here