सपना सी.पी. साहू
नित्य संदेश भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष के परिणाम प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति का एक सकारात्मक चित्र प्रस्तुत करते हैं, जहां 10वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.22% दर्ज किया गया, वहीं 12वीं (हायर सेकेंडरी) में 74.48% विद्यार्थी सफल रहे। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक अर्जित करना अनिवार्य था। इस मापदंड पर खरे उतरते हुए प्रदेश भर के लगभग 4.29 लाख विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी (First Division) में स्थान पाकर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है।
इस परिणाम की सबसे गौरवशाली विशेषता छात्राओं का प्रदर्शन रही है। आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि इस वर्ष भी बेटियों ने ऊंची उड़ान भरते हुए लड़कों की तुलना में 3 से 5 प्रतिशत अधिक सफलता दर हासिल की है। सफलता का यह सिलसिला केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भौगोलिक दृष्टि से भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
बड़े महानगरों की तुलना में ग्रामीण अंचलों और छोटे जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से नरसिंहपुर जिला 91.91% सफलता दर के साथ प्रदेश में शीर्ष पर रहा, जिसके बाद नीमच ने 86.34% के साथ अपनी स्थिति सुदृढ़ की है।
नतीजों के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उन छात्रों को भी ढांढस बंधाया जो इस बार सफल नहीं हो सके, और उन्हें 'रुक जाना नहीं' योजना के माध्यम से पुनः प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
अब सभी परीक्षार्थी अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और इसके अलावा भी अन्य वेबसाईट पर परिणाम देख सकते है। जो निम्नलिखित है:-
1.https://mpbse.mponline.gov.in
2.https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers
3.https://www.jagranjosh.com
4.https://education.indianexpress.com
5.https://www.fastresult.in
6.https://www.hindustantimes.com/education www.livehindustan.com
7.https://toi.in/mpbseresult_class12 https://toi.in/mpbseresult_class10
8.https://www.tv9hindi.com/education https://www.news9live.com
9.https://www.ndtv.in
10.https://arivihan.com/search-mp-board-result
MOBILE APPS पर जाकर भी अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की सहायता से परिणाम देख सकते हैं।
यह परिणाम न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाता है, बल्कि प्रदेश की सुधरती शिक्षा व्यवस्था का भी एक ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करता है।


No comments:
Post a Comment