सपना सीपी साहू
नित्य संदेश, भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सख्त इंतजामों के बीच आज अंग्रेजी के पेपर के साथ शुरू हो गई।
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित इस परीक्षा में राज्यभर के 3,856 केंद्रों पर रिकॉर्ड 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है और पुलिस बल के साथ उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। छात्रों की सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है और समय पर न पहुँचने वालों को एंट्री नहीं मिली।
उधर, आज से ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं, जिसमें प्रदेश के 496 केंद्रों पर 1.25 लाख छात्र मैथ्स का पेपर दे रहे हैं।
No comments:
Post a Comment