Breaking

Your Ads Here

Monday, February 16, 2026

आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 की निदेशक मंडल की बैठक


             
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आयुक्त सभागार में आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 की निदेशक मंडल की बैठक आहूत की गयी। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान शहरी परिवहन सेवाओं के प्रभावी संचालन, यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के उपायों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सेवाओं के संचालन में व्यवहारिक समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक प्रस्ताव नियमानुसार तैयार कर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि परिवहन सेवाओं का संचालन निर्धारित क्षेत्राधिकार एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए कार्यवाही की जाए। सेवा गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण आनंद कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0, आरटीओ प्रवर्तन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि0 के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here