Breaking

Your Ads Here

Sunday, January 25, 2026

सेवा, त्याग और संकल्प की मिसाल बनी हस्तिनापुर की समाजसेविका रश्मि आर्य



उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े “गौरव सम्मान” से सम्मानित होने पर परीक्षितगढ़ क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। 25 वर्ष पूर्व समाज सेवा के संकल्प के साथ घर छोड़कर निकली एक कर्मयोगी साधिका की तपस्या आज समाज के लिए प्रेरणा बन चुकी है। प्रारंभिक वर्षों में हाथरस में पांच वर्षों तक निःशुल्क सेवा करते हुए उन्होंने सेवा और समर्पण की मजबूत नींव रखी।

वर्ष 2008 में नारंगपुर में गुरुकुल की स्थापना कर उन्होंने बालिका शिक्षा और संस्कार निर्माण का बीड़ा उठाया। आर्थिक अभाव, सामाजिक दुर्व्यवहार और क्षेत्रवाद जैसी अनेक कठिनाइयों के बावजूद वे कभी विचलित नहीं हुईं। कई बार स्वयं भूखी रहकर भी बालिकाओं के भोजन की व्यवस्था की। इस कठिन सेवा यात्रा में गुलशन बहन का अटूट सहयोग सदैव उनके साथ रहा।

सेवा का चरम और त्याग की अनुपम मिसाल

गुरुकुल आज भी पूर्णतः दान के माध्यम से संचालित हो रहा है। सेवा भावना की चरम सीमा तब दिखाई देती है जब ज्ञात होता है कि उन्होंने पिछले 9 वर्षों से अन्न त्याग कर समाज कल्याण का मार्ग अपनाया है। साथ ही, उन्होंने हस्तिनापुर में चिकित्सालय की स्थापना का संकल्प लेकर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी नई दिशा देने का प्रण लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृपा दृष्टि

ईश्वरीय कृपा और वर्षों की साधना का प्रतिफल यह रहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा “गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी की कृपा दृष्टि से प्राप्त हुआ, जिसने न केवल उनका मान बढ़ाया बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

ढोल-नगाड़ों, फूलों और जयघोष के साथ ऐतिहासिक स्वागत

गौरव सम्मान की घोषणा के पश्चात क्षेत्रवासियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। समाजसेविका के स्वागत में ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की वर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। यहां संग्राम सिंह रिशिपाल   कल्याण सिंह गुरजीत , युवा समाजसेवी अजय कुमार गोस्वामी जी,जितेंद्र सैनी ,सुबोध गिरी,विजय गिरी,अजय पुंडीर,हरीश ,जावेद  हिमांशु चौधरी,अनुज गिरी,विनर ,,सुधीर गर्ग  व्यापार संघ अध्यक्ष पोपट गर्ग, सचिन अग्रवाल, जितेन्द्र जिन्दल, कृष्ण गर्ग, अनिल गर्ग, आशुतोष बंसल,यामीन आदि मोजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here