Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 12, 2026

आवास विकास में ध्वस्त किए दो अवैध निर्माण, मानचित्र के विपरीत हो रहा था निर्माण



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद गाजियाबाद द्वारा दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया यह दोनों ही अवैध निर्माण आवास विकास परिषद के अधिकारियों को धोखे में रख मानचित्र के विपरीत निर्माण कर रहे थे

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षक अभियंता एके मित्तल ने बताया कि पिछले काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि आवास विकास परिषद की वसुंधरा योजना में दो निर्माण मानचित्र के विपरीत बनाई जा रहे हैं जिस पर संबंध अवैध निर्माण कर्ताओं को नियम अनुसार नोटिस दिए गए और उनसे तुरंत अवैध निर्माणों को अपने आप हटाने के लिए कहा गया किंतु अवैध निर्माण कर्ताओं ने परिषद अधिकारियों की एक नहीं सुनी जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया

गाजियाबाद में पिछले लगभग 3.5 महीने से समस्त फील्ड स्टाफ ,साईट सुपरवाईजर, अवर अभियंताओं, सहायक अभियंताओं की चुनाव आयोग की *S.I.R.* में और *विभिन्न परीक्षाओं* में ड्यूटी लगे होने का अनवांछित लाभ उठाते हुये *वसुंधरा योजना* के भवन संख्या *5/745* , एवं *12/909* के निर्माणकर्ताओं एवं बिल्डर द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत ,पूर्ण सेटबैक कवर कर *स्टिल्ट फ्लोर में एक्स्ट्रा फ्लैट का अवैध निर्माण किया जा रहा था*.... ध्वस्तीकरण आदेश पारित थे तथा फील्ड स्टाफ द्वारा लगातार अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास भी किया जा रहा था लेकिन पुलिस बल प्राप्त न हो पाने के कारण कार्यवाही नहीं हो पा रहीं थीं...

आज पुलिस बल मिलते ही तत्काल *टीम निर्माण खण्ड 1* द्वारा बिल्डर लॉबी के भारी विरोध का डटकर सामना करते हुए, ताबड़तोड़ तरीके से उक्त *दोनों भवनो* में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई ....

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here