नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नव मतदाता विशेष अभियान के अंतर्गत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में शास्त्री नगर मंडल स्थित सेक्टर-6 के बूथ संख्या 352 एवं 353 पर घर-घर जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें नव मतदाता अभियान की जानकारी दी गई तथा बड़ी संख्या में नए मतदाता फॉर्म भरवाए गए। जनसंपर्क के समय स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं द्वारा नगर निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याएँ जैसे सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, नालों, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की शिकायतें विनीत शारदा अग्रवाल के समक्ष रखी गईं।
श्री शारदा ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित नगर निगम अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उन्हें अवगत कराया। नगरायुक्त ने बातचीत के दौरान दो दिवस के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही महापौर हरिकांत ने भी स्वयं संज्ञान लेते हुए विनीत शारदा को समस्त समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का पूर्ण आश्वासन दिया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने विनीत शारदा अग्रवाल का घेराव कर अपनी समस्याएँ रखीं, जिस पर उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार और संगठन जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ एवं विनीत शारदा के प्रयासों की सराहना की तथा भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। साथ में मंडल महामंत्री नीरज शर्मा क्षत्रिय पार्षद सत्यपाल मास्टर हर्ष ग्रोवर ,आलोक सिसोदिया ,उषा राजपूत , अंजू गर्ग आदि क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य सामिल रहें ।

No comments:
Post a Comment