Breaking

Your Ads Here

Saturday, January 31, 2026

‘भूजल संरक्षण: समस्या और समाधान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आईक्यूएसी के तत्वावधान में एनसीसी इकाई द्वारा एमओयू के तहत जागरूक नागरिक एसोसिएशन मेरठ के सौजन्य से ‘भूजल संरक्षण : समस्या और समाधान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों का स्वागत पौधा देकर की गई । प्रो. लता कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी को विषय से अवगत कराया और आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में जागरुक नागरिक एसोसिएशन मेरठ के महासचिव श्री गिरीश शुक्ला जी ने छात्राओं से जल संरक्षण के विभिन्न आयामों की चर्चा करते हुए गिरते हुए भूजल के खतरों से छात्राओं को परिचित कराया। आपने बताया कि ग्लेशियर घटने से पीने के पानी की समस्या बढ़ रही है । हमें जल संरक्षण के चार सूत्रों 'चार आर' (4Rs) रिड्यूस (उपयोग कम करना), रियूज (पुनः उपयोग करना), रीसायकल (पुनर्चक्रण करना), और रिपेयर(रिसाव की मरम्मत करना) का ध्यान रखते हुए पानी की बर्बादी को कम करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के बारे में सोचना चाहिए। ये तरीके जल स्रोतों को बचाते हैं और भूजल स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं।

मुख्य वक्ता एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट आर. के. अरोड़ा ने घरों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग की प्रक्रिया से छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने सभी प्राध्यापकगण एवम् कैडेट्स को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। जागरुक नागरिक एसोसिएशन, मेरठ ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों और आयोजनों की सराहना की ।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। अंत में डॉ निरुपमा सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया l 

 कार्यक्रम का संयोजन कैप्टन प्रो. लता कुमार, आइक्यूएसी समन्वयक ने किया। कार्यक्रम में प्रो. स्वर्णलता सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया । आयोजन में एनसीसी कैडेट्स सहित 50 छात्राओं ने प्रतिभागिता की।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here