Breaking

Your Ads Here

Sunday, January 25, 2026

मेरठ रेंज के जनपदों के पुलिस कर्मियों को गणतन्त्र दिवस पर मिलेंगे 42 पदक


-मेरठ में तैनात निरीक्षक रमाकांत पचौरी को मिलेगा गृह मंत्रालय भारत सरकार से पदक

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेरठ रेंज के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को उनकी वीरता और अदम्य साहस के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय, सराहनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर गृह मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार मिलेगा। सराहनीय सेवा के लिए पदक तथा पुलिस महानिदेशक उप्र द्वारा सेवा अभिलेख, शौर्य के आधार पर उत्साहवर्धन किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया हैं।  

डीआईजी कलानिधी नैथानी ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र के जनपदों में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारीगण को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए 04 पदक, सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह-10 सिल्वर, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह-04, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-12 तथा शौर्य के आधार पर ऑपरेशनल कार्यों के लिए उत्कृष्ट, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-12 सिल्वर प्रदान किए गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा पदक, प्रशंसा चिन्ह पाने वाले अधिकारी-कर्मचारीगण को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाए दी गयी। 

भारत सरकार से इनको मिलेगा पदक 
उप निरीक्षक सुभाष बाबू जनपद बुलन्दशहर, उप निरीक्षक महेन्द्र प्रकाश शर्मा जनपद बागपत, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस चांदवीर सिंह जनपद हापुड़ एवं निरीक्षक रमाकान्त पचौरी जनपद मेरठ।

इनको मिलेंगे पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह (रजत
निरीक्षक महावीर सिंह जनपद मेरठ, निरीक्षक अतुल कुमार जनपद बुलन्दशहर, उप निरीक्षक कृपाल सिंह जनपद बुलन्दशहर, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस योगेन्द्र पाल जनपद बुलन्दशहर, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस रामकिशन जनपद बुलन्दशहर, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह जनपद बुलन्दशहर, मुख्य आरक्षी सन्तराम सिंह उपाध्याय जनपद बागपत, मुख्य आरक्षी चालक ओमकार सिंह जनपद हापुड़, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस अरुण कुमार जनपद हापुड़ एवं निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह जनपद हापुड़।

सेवाभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
उप निरीक्षक घनश्याम जनपद मेरठ, उप निरीक्षक धर्मपाल शर्मा जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी चालक विजय सिंह जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस शान्ति स्वरुप जनपद मेरठ।

सेवाभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 
निरीक्षक बलराम सिंह जनपद बुलन्दशहर, निरीक्षक रजनीश कुमार जनपद बुलन्दशहर, निरीक्षक बच्चू सिंह जनपद बागपत, उप निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय जनपद बागपत, उप निरीक्षक राजेश कुमार जनपद बुलन्दशहर, उप निरीक्षक कमल शंकर त्रिवेदी जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी रविन्द्र कुमार जनपद बागपत, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस ओमपाल सिंह जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस देवेन्द्र सिंह जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस अरविन्द कुमार शर्मा जनपद बागपत, मुख्य आरक्षी चालक संजीव कुमार रेंज कार्यालय मेरठ, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस अक्षय कुमार जनपद बुलन्दशहर। 

शौर्य के आधार इनको स्वर्ण/रजत   
अंतरिक्ष जैन (IPS) ASP मेरठ, निरीक्षक सुभाष सिंह जनपद मेरठ, उप निरीक्षक मनीष शर्मा जनपद मेरठ, उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह जनपद मेरठ, आरक्षी असनेन अली जनपद मेरठ, आरक्षी प्रिन्स कुमार जनपद मेरठ, आरक्षी रोहित शर्मा जनपद मेरठ, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार जनपद बागपत, मुख्य आरक्षी विरेन्द्र कसाना जनपद बागपत, मुख्य आरक्षी संजीव गुप्ता जनपद हापुड़, मुख्य आरक्षी ललित कुमार जनपद हापुड़।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here