रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ग्राम पचपेड़ा में नूर बानो महिला सशक्तिकरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी का एक बड़ा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपा किन्नर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुन्नी किन्नर रही।
संस्था की अध्यक्ष नूर बानो एव मुख्य अतिथि मुन्नी किन्नर के नेतृत्व में लगभग 11 00 अच्छी गुणवत्ता के कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया गया। संस्था अध्यक्ष नूर बानो कई दशकों से यह कार्यक्रम आयोजित करती आ रही हैं। वह अपने सामाजिक कार्यों में सिलाई मशीन कढ़ाई बुनाई व शिक्षा के लिए समाज की उन सभी महिलाओं एवं युवतियों के लिए कार्य करती आ रही हैं जो वास्तविक रूप में इस प्रकार की मदद की हकदार हैं। वर्तमान में जिला अध्यक्ष मुन्नी किन्नर भी ऐसे बहुत से सामाजिक कार्यों में भाग ले रही हैं,, जिन कार्यों से समाज का उत्थान होता है। संस्था अध्यक्ष नूर बानो एवं जिला अध्यक्ष मुन्नी किन्नर ऐसी बहुत सी महिलाओं को सशक्ति करण प्रदान कर रही हैं जो वास्तव में मानवता से प्रेरित हैं। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में सुनीता,, सीमा,, शारदा,, कोषाध्यक्ष इशरत ,,शहनाज,, फैज,, राजा,, सचिव हबीबा, खुशबू ,रजब, हाशिम, इकरा, आदि संस्था से जुड़ी महिलाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

No comments:
Post a Comment