सतीश यादव
नित्य संदेश, मेरठ। थाना सदर बाजार के रजबन बड़ा बाजार में देर रात एक मकान में आग लग गई, जिससे घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। गौरतलब है कि रजबन बाजार में सोनू पकौड़े की दुकान करता है। दुकान के पीछे निवास है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर देर रात भयंकर आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद सोनू और उसके बेटे ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सोनू के मुताबिक, उसका घर का सामान राख हो गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। घटना की सूचना रात को ही सदर बाजार पुलिस को दी गई थी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:
Post a Comment