Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 9, 2025

शराब के नशे में थे रेलवे रोड इंस्पेक्टर, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

 


-हंगामे की सूचना पर पहुंचें एसपी सिटी, केसरगंज चौकी इंचार्ज पर भी गिरी गाज

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ड्यूटी के दौरान नशे में मिले एसएचओ रेलवे रोड धीरज कुमार और केसरगंज चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार पर देर रात एसएसपी ने गाज गिरा दी। दोनों की डाक्टरी कराई जा रही है। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी स्वयं मौके पर पहुंचे, जिनको पुलिसकर्मियों के नशे में होने की शिकायत की गई थी। चौकी इंचार्ज को देर रात लाइन हाजिर किया गया। क्योंकि वह डॉक्टरी कराने नहीं पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को पूरा मामला बताया, जिसके बाद इंस्पेक्टर को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएचओ और चौकी इंचार्ज की डाक्टरी कराई जा रही है।


रेलवे रोड के मकबरा में देर रात नौशाद व शमीम पक्ष मकान विवाद में आमने सामने आ गए। पहले उनके बीच मारपीट हुई और फिर अचानक पथराव शुरु हो गया। इसी दौरान पुर्वा फैयाज अली निवासी कामिल वहां से गुजर रहा था। पथराव से एक ईंट कामिल हो जा लगी। कामिल घायल हो गया और शिकायत लेकर केसरगंज चौकी आ गया। कामिल ने बताया कि वह अपने भाई के साथ थे। अचानक पथराव हो गया। शिकायत लेकर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने उनसे ही अभद्रता कर दी और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर उसी जगह ले आए, जहां पथराव हुआ था। उन्होंने नौशाद व शमीम पक्ष से कुछ लोगों को पकड़ लिया और चौकी आ गए। चौकाने वाली बात यह थी कि कामिल को भी बैठा लिया गया। कामिल को हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग चौकी आ गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज को समझाया कि इस झगड़े में उनका बच्चा घायल हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की, फिर भी उसे हिरासत में लिया जा रहा है। आरोप है कि इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने अभद्रता करनी शुरु कर दी। चर्चा है कि इस दौरान पुलिसकर्मी नशे में थे, जिसकी किसी ने एसपी सिटी से शिकायत कर दी।


अफसरों को देख गायब होने लगे पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मियों के नशे में होने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह रेलवे रोड थाने जा पहुंचे। सीओ नवीना शुक्ला भी आ गईं। दोनों अफसरों को देखकर पुलिसकर्मी गायब होने लगे, लेकिन तब तक एसएचओ धीरज कुमार पर उनकी नजर पड़ चुकी थी। एसपी सिटी ने कामिल के परिवार से बात की। फिर फोन पर एसएसपी को मामले से अवगत कराया।

पुलिसकर्मियों की होगी डाक्टरी जांच

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने एसएचओ धीरज कुमार को मौके पर ही लाइन हाजिर कर दिया। उनके अलावा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार पर भी शराब पीकर अभद्रता करने के आरोप लगे थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने दोनों की डाक्टरी कराने के आदेश दिए। इसके अलावा सीओ को जांच के आदेश दिए हैं। रात में ही चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार को डॉक्टरी करानी थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे। देर रात उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here